संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किसान करेंगे संसद कूच : चढुनी

4/8/2021 8:37:35 AM

प्रताप नगर : तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए मई में संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किसान संसद कूच करेंगे। जब तक कानून रद्द नहीं किए जाएंगे किसान घर वापस नहीं लौटेगा। उक्त विचार भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढुनी ने अनाज मंडी खिजराबाद में किसानों को संबोधित करते हुए कहे।

किसान नेता गुरनाम सिंह पांवटा साहिब रैली के लिए जाते समय कुछ देर के लिए चुहडपुर गुरुद्वारे रुके। यहीं पर उन्होंने मत्था टेका। गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से किसान नेता गुरनाम सिंह चिढुनी को सिरोपा भेंट किया गया। अनाज मंडी खिजराबाद में किसानों को संबोधित करते हुए गुनाम सिंह ने कहा कि आगामी मई महीने में संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में देशभर के किसान संसद कूच में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की जीत तय है। किसान तीनों कानूनों को रद्द कराए बिना घर वापस नहीं लौटेंगे।जो भी कार्यक्रम तय करें उसमें संयुक्त मोर्चा से आदेश लेकर ही कार्यक्रम बनाएं।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana