मानसिक परेशानी के चलते व्यक्ति ने लगाया फंदा

1/7/2017 6:41:07 PM

फतेहाबाद: अशोक नगर में एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार शमेसर बीते काफी समय से परेशान चल रहा था जिसके चलते उसने शुक्रवार को घर में ही फंंदा लगा लिया।