सुभाष बराला ने साइकिल पर शहर का दौरा कर लोगों की सुनी समस्याएं

11/30/2016 5:42:54 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): फतेहाबाद के टोहाना में स्थानीय विधायक व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने साइकिल पर शहर का दौरा किया व शहर वासियों की समस्याएं भी सुनी।

देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की इस बात का पुरे देश के भाजपा सांसदो व विधायको ने समर्थन किया है कि 31 दिसम्बर तक अपनी आय व्याय को ब्योरा देगें। प्रदेश के सांसदो व विधायको को भी आदेश जारी कर दिया गया है कि वो अपना ब्योरा 31 दिसम्बर तक पार्टी कार्यलय में जमा करवाये ताकि देश व प्रदेश की जनता का विश्वास जो पहले नेताओं से डगमगाता जा रहा था वो बहाल हो सके। 

यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाश बराला ने पत्रकारो से बात करते हुए कही। वो आज टोहाना शहर में साइकिल पर घूम कर लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने दिखा दिया है कि वो आज नरेन्द्र मोदी के साथ है। इस का उद्वाहरण देखने को मिला कि विपक्षी दलो द्वारा 28 नवम्बर को भारत बंद का कोई असर नहीं हुआ है बल्कि बंद करवाने व रोश मार्च के समय में बैंको के बाहर लाईनो में लगे लोगों ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के नारे लगाये थे। उन्होंने आज शहर में फैली गंदगी को लेकर शहर के सफाई दरोगा को झाड़ भी लगाई तथा लोगों की अन्य समस्यओं पर जल्द ही गौर करने की बात कही।