Fatehabad : ड्राइवर को आई झपकी, अनियंत्रित होकर स्कूल के गेट में जा घुसा ट्राला, मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 04:09 PM (IST)

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद में बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल यहां तेज रफ्तार ट्राला ड्राइवर ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य गेट में जोरदार टक्कर मार दी। राहत की बात रही कि हादसे के समय गेट के पास कोई छात्र या स्कूल स्टाफ मौजूद नहीं था, जिस कारण कोई बड़ी अनहोनी होने से टल गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, ट्राला ड्राइवर रतिया से फतेहाबाद की ओर जा रहा था। ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्राले का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित होकर ट्राला सीधे स्कूल के मुख्य गेट में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सीमेंट का गेट टूटकर दूर तक बिखर गया। आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि कुछ ही मिनटों में बच्चों को स्कूल छुट्टी होने वाली थी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते-होते ही टल गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static