मुस्लिम पीटाई मामले में फतेहाबाद पुलिस ने बढ़ाई मस्जिदों की सुरक्षा

7/12/2017 4:06:52 PM

फतेहाबाद (गौतम तारीफ):अमरनाथ में यात्रियों पर हुए हमले और हिसार में मुस्लिम की पीटाई मामले में फतेहाबाद पुलिस प्रशासन भी हरकत मे आ गया है। पुलिस की ओर से जिले की सभी मस्जिदों में पुलिस गश्त को बढ़ा दिया गया है और कई जगहो पर पीसीआर की तैनाती भी कर दी गई है।

इस संबंध मे फतेहाबाद के एस.पी. कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी ओर से सभी एस.एच.ओ. को मस्जिदों की सुरक्षा पुख्ता करने के आदेश दिए हैं। मस्जिदो वाले इलाके में पी.सी.आर. की गश्त को तेज कर दिया गया है।