महिला का आरोप, ससुर ने किया रेप व पति ने बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध

7/12/2018 4:36:29 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): दहेज की मांग से प्रताड़ित महिला ने अपने ससुरालजनों के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। फतेहाबाद महिला थाना में कैथल पुलिस से प्राप्त जीरो एफआईआर के तहत पीड़िता के ससुर के खिलाफ रेप और पति के खिलाफ  अप्राकृतिक यौन सम्बंध बनाने की आईपीसी की धाराओं सहित दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज किया है। 

एसपी जगदीश काजला ने बताया कि करीब 7 साल पहले पीडित महिला की शादी फतेहाबाद जिले के एक गांव में हुई थी। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके ससुरालजन उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल में उसके ससुर ने उसके साथ रेप किया जबकि उसका पति अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। 

डीएसपी ने बताया कि पीड़िता के पति, ससुर सहित आरोपी ससुरालजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है औऱ पूरे मामले की महिला थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 

Nisha Bhardwaj