फतेहाबाद की बेटी मनीषा ने फ तह किया एवरैस्ट

5/23/2019 8:24:46 AM

फतेहाबाद: जिले के गांव बनावली निवासी महेंद्र सिंह की बेटी मनीषा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरैस्ट को फतेह किया। मनीषा ने यह उपलब्धि बुधवार सुबह 8848 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंच राष्ट्रीय ध्वज फ हराकर हासिल की। इस दौरान उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र वाला झंडा फहराते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। हिसार में पुलिस उप निरीक्षक के पद पर तैनात महेंद्र पायल की बेटी मनीषा(24) एम.बी.ए. कर रही है। 

मनीषा के अनुसार बचपन में वह टी.वी. पर एवरैस्ट सीरियल देखा करती थी। इसी से प्रेरण लेकर एवरैस्ट फ तह करने की इच्छाएं पनपने लगी थी। धीरे-धीरे माता-पिता ने उसकी इच्छाओं को हौसलों के पंख लगाए। मनीषा ने बताया कि तिरंगे के साथ उसकी प्रबल इच्छा थी कि एवरैस्ट फ तेह करते हुए देश के पी.एम. नरेन्द्र मोदी को भी वहां से सलाम करे जिनकी बदौलत बेटियों को सम्मान का दर्जा मिलने की नई क्रांति का आगाज समाज में हुआ है।

kamal