एक्सटेंशन लेक्चरर के समर्थन में महिला कॉलेज की छात्राओं ने किया रोड जाम (Pics)

2/25/2017 11:35:10 AM

फतेहाबाद (गौतम तारीफ):प्रदेश में जहां एक तरफ एक्सटेशन लैक्चरार अपनी मांगों को लेकर हड़तल पर बैठै हैं। वहीं कॉलेज की छात्राओं की पढ़ाई भी हड़ताल के कारण लगातार बाधित हो रही हैं। पढ़ाई के लगातार बाधित होने के चलते आज फतेहाबाद के भोडिया खेडा गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने आज कॉलेज के सामने की सड़क को जाम कर दिया, जिसके बाद जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। छात्राओं का कहना था कि लैक्चरार की हडताल के चलते उनकी पढ़ाई लगातार बाधित हो रही है, जिसके कारण आज उन्हें मजबूरन वश सड़क जाम का सहारा लेना पड़ा है। पुलिस की ओर से छात्राओं को समझाने के बाद करीब 1 घंटे बाद जाकर छात्राओं की ओर से जाम को खोला गया। छात्राओं का कहना था कि सरकार एक्सटेशन लैक्चरार की मांगें मान नहीं रही है, जिसके कारण उनकी पढ़ाई लगातार बाधित हो रही है।