रुह कंपा देने वाला हादसा, पेड़ से टकराई इलेक्ट्रिक स्कूटी; इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार
punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 03:38 PM (IST)
फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद से दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव भिरड़ाना में एक दर्दनाक हादसे में 15 साल की बच्चे की जान चली गई। किशोर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुरेश कुमार के बेटे अमित कुमार के रुप में हुई है। इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाते समय स्कूटी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार गहरे सदमे में है।