सड़क दुर्घटना में फतेहपुरी के पंचायत सदस्य की मौत

12/5/2017 1:18:43 PM

टोहाना(सुशील सिंगला):सड़क दुर्घटना में गांव फतेहपुरी के पंचायत सदस्य की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक केवल सिंह मोटरसाइकिल से किसी काम से टोहाना आ रहा था।

रास्तें मे वे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे वो उछल कर सड़क किनारे गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया।

इस दौरान मृतक का भाई ओमप्रकाश पीछे से किसी अन्य मोटरसाकिल पर अा रहा था। ओमप्रकाश अपने घायल भाई को उठा अस्पताल ले गया। जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया जाएगा। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।