पिता ने बच्चों संग निगला जहर, हालत नाजुक

4/17/2017 2:30:32 PM

यमुनानगर (सुमित ओबरॉय):घरेलू कलह के चलते फतेहगढ़ के रहने वाले राजेश ने ऐसा कदम उठाया जिसने न सिर्फ खुद को मारना चाहा बल्कि अपने साथ-साथ मासूम बेटा-बेटी को भी जहर दे दिया। जानकारी के अनुसार घरेलू कलह के चलते राजेश नाम के व्यक्ति ने ऐसा किया। अब राजेश अपनी मासूम बेटी सृष्टि और बेटे विरेश के साथ निजी अस्पताल के आई.सी यू में भर्ती है।

वैसे तो तीनों की हालत गभीर है लेकिन डॉक्टर के अनुसार बच्चों की हालत ज्यादा नाजुक है।

बच्ची की उम्र 3 साल और लड़के की 5 साल है। बच्चों के जहर निगलने के बाद उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। वही परिवार का कोई भी सदस्य कुछ बोलने की हालत में नहीं है।