5 साल तक ससुर ने विवाहिता को बनाया हवस का शिकार, विरोध करने पर घर से निकाला

6/15/2017 1:24:05 PM

हथीन(पंकेस):एक बच्चे की मां ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं दुष्कर्म का विरोध करने पर जेठ व चचिया ससुर ने महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके आकर महिला ने आपबीती परिजनों को बताई। गांव के मौजिज लोगों ने पीड़िता के साथ आकर बहीन थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडिता के बयान पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफ.आई.आर. दर्ज की है।इस केस को स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद संबंधित एरिया के पुलिस थाने को भेजा है। 

जानकारी के अनुसार अनुसार उटावड गांव की एक युवती की शादी 5 साल पहले नूंह जिला के पिनगंवा कस्बे के गांव मौहम्मदपुर निवासी आसीन के बेटे मुस्तफा के साथ हुई थी। महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले 5 साल से उनका ससुर आसीन जबरन उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है। इस दौरान महिला ने एक बेटे को भी जन्म दिया। आरोप है कि गत 10 जून को ससुर आसीन ने महिला के साथ फिर मुंह काला किया। जिसका उसने विरोध किया। विरोध करने पर जेठ हारून व चचिया ससुर रजाक ने उनके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। 

पीडिता ने अपने मायके आकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन व गांव के मौजिज लोग पीड़िता को लेकर बहीन थाने में पहुंचे। बहीन पुलिस ने महिला के बयान पर ससुर आसीन, चचिया ससुर रजाक व जेठ हारून के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। उटावड चौकी इंचार्ज जवाहर सिंह का कहना था कि क्योंकि यह मामला पिनगंवा कस्बे का है। इसलिए जीरो एफ.आई.आर. की जांच वहीं की पुलिस करेगी। एफ.आई.आर. की प्रति सम्बंधित थाना को भेज दी गई है।