3 बच्चों के पिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में पिया तेजाब, इलाज के दौरान तोड़ा दम

11/22/2023 11:50:00 AM

पानीपत : पानीपत की एक कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने घर में रखा तेजाब पी लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां एक दिन इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे को लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवाकर शवगृह में रखवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

3 बच्चों का पिता था मृतक 

मृतक के भाई ने बताया कि वह वधावाराम कॉलोनी का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई रवि था, जोकि दो बेटियों और एक बेटे का पिता था। वह एक फैक्ट्री में काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। 

इलाज के दौरान तोड़ा दम 

बताया जा रहा है कि 20 नवंबर को उसने घर पर ही शराब पी। इसके बाद उसने संदिग्ध अवस्था में घर में रखा तेजाब पी लिया। जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana