रिश्ते शर्मसार, सौतेले पिता ने नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार

9/7/2017 5:00:03 PM

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। बहालगढ़ में एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी को ही हवस का शिकार बनाया। नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे उसके पिता ने नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर रेप का आरोप लगाया। उसने बताया कि उसके सौतेले पिता ने एक माह पहले नशीला पदार्थ खिलाकर उससे रेप किया। जिसके बाद उसे डराया अौर धमकाया भी गया। जब पीड़िता ने अपनी मां को सारी बात बताई तो वह उसे लेकर राई थाना पहुंची।

थाना राई प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामला दर्ज कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करलिया जाएगा।