रिश्ते हुए तार-तार: वहशी बाप दो सालों से कर रहा नाबालिग बेटी से दुष्कर्म(video)

7/7/2018 10:38:55 PM

गुहला चीका(गोयल): उपमंडल गुहला के गांव  खंमबेहडा में बाप बेटी के रिश्ते तार तार होने का मामला सामने आया है। लड़की कोमल रानी का आरोप है कि उसका पिता पिछले 2 सालों से उसके साथ बलात्कार करता रहा है, वह घर में दो भाई और दो बहनें है।



पीड़िता ने आरोप लगाया कि बीती रात उसका पिता उसका बलात्कार कर रहा था, तो उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद घर में सभी जाग गए , उसके बाद से आरोपी पिता गुरजंट सिंह फरार हो गया है।पीड़िता व उसकी मां ने गुहला थाना  में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की ने पिता पर आरोप लगाया कि इस बारे में किसी को बताया तो वह पुरे परिवार को मार देगा, जिसकी डर से पीड़िता ने दुष्कर्म के बारे में किसी को नहीं बताया।

Shivam