कैमरे में कैद हुई हैवानियत, बाप ने की बेरहमी से बेटी की पिटाई(VIDEO)

6/22/2018 4:16:52 PM

पिंजौर (उमंग श्योराण): पिंजौर के अमरावती एन्क्लेव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी अौर 12 साल की बेटी की बेरहमी से पिटाई की। बच्ची को पिटते हुए व्यक्ति की ही पत्नी ने वीडियो बनाया अौर पुलिस को इस बर्बरता की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद अश्विनी नामक यह व्यक्ति फरार चल रहा है। वहीं बच्ची अौर उसकी मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

पत्नी का आरोप है कि अश्विनी के दूसरी महिलाओं के साथ संबंध थे और इसी बात पर जब उसने अपने पति से जवाब तलब किया तो उसने पहले तो कुर्सी से बांधकर उसे बुरी तरह पीटा। उसके बाद 12 साल की बच्ची को बेड पर गिरा कर उसकी बेरहमी से पिटाई की। महिला ने किसी तरह से कुर्सी से हाथ खोलकर बच्ची को पीटते हुए अपने पति का वीडियो बना लिया और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। अश्विनी अंडों की होलसेल बिक्री करता है। वह अक्सर अपनी पत्नी और बच्ची के साथ मारपीट और गाली-गलौच करता था। 

महिला ने आरोप लगाया कि शादी के 13 साल बाद तक भी वह अपने घरवालों से रुपए मांगकर घर का खर्च चला रही है। जब इसका विरोध किया तो मां-बेटी को कुर्सी के साथ बांधते हुए उनके साथ मारपीट की। बेटी को कई चांटे मारे तो पत्नी के सिर के बाल खींचते हुए उसकी पिटाई की। महिला ने घर से बाहर निकलकर शोर मचाया। जिस पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें देखकर आरोपी पति फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ पिंजौर थाने में IPC की धारा 323, 342, 506 और जुवेनाइल एक्ट 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
 

Nisha Bhardwaj