हरियाणा में पिता ने डेढ़ साल के बच्चे को मारी गोली; घर पर मिले खून के निशान, मां और दादी चुप

4/13/2024 5:14:52 PM

गोहाना (सुनील जिंदल): हरियाणा में लोगों के पाप का घड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मामला गोहाना से सामने आया है, जहां कलयुगी पिता ने अपनी डेढ़साल के बच्चे की गेली मारकर उसकी हत्या कर दी। गोली बच्चे की बाजू में लगी है और उसका खानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

गोहाना सदर थाना पुलिस को 12 अप्रैल को शाम को सूचना मिली थी कि लाठ गांव एक बच्चे अयांस पुत्र अजय को गोली लगने के बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस पर एएसआई नीरज पुलिस टीम के साथ मेडिकल में पहुंचे। वहां पर बच्चे के साथ उसकी मां हिमांशी और दादा जोरा सिंह निवासी लाठ गांव मिले। बच्चे की उम्र 1 साल 7 महीने 18 दिन बताई गई। अयांस का जन्म 27 अगस्त 2022 को हुआ बताया गया।

परिजन छुपा रहे सच्चाई

पुलिस ने घटना को लेकर मां-दादा से जानकारी देने को कहा तो दोनों ने कोई भी बयान देने से मना कर दिया। पुलिस ने उनको मौखिक या लिखित बयान देने के लिए बार-बार टोका, लेकिन वे बोले नहीं। एएसआई नीरज के अनुसार बच्चे के परिजन जानबूझकर सच्चाई छिपा रहे हैं।

घर पर मिले खून के निशान

ASI नीरज के अनुसार इसके बाद गांव लाठ में बच्चे के घर पर पहुंचे। वहां पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। घटनास्थल पर पड़े खून के सैंपल लिए गए। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि डेढ़ साल के बच्चे को घर पर ही गोली लगी है। गोली उसके पिता अजय ने ही चलाई थी।

ASI के बयान पर दर्ज करना पड़ा केस

पुलिस हालांकि इसकी छानबीन कर रही है कि बच्चे पर गोली किन हालातों में चली। पिता ने बेटे को मारने का प्रयास किया है या गोली किसी अन्य को मारते समय निशाना चूकने से बच्चे को लगी। थाना गोहाना सदर में पुलिस ने परिजनों के बयान न देने की सूरत में पुलिस के जांच अधिकारी नीरज की तहरीर पर ही धारा 307 IPC व 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। वहीं अब मामले को लेकर पुलिस द्वारा छानबीन जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Content Editor

Nitish Jamwal