FB पर लाइव सुसाइड मामला:3 पुलिस कर्मचारियों पर FIR दर्ज

4/17/2017 12:34:48 PM

सोनीपत:दिल्ली पुलिस की महिला हैड कांस्टेबल व उसके 2 साथियों की धमकी से परेशान होकर देव नगर निवासी दीपक ने फेसबुक पर वीडियो लाइव करके फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। युवक के परिजनों ने महिला पुलिस कर्मी व उसके 2 साथियों पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं। युवक के कमरे में दीवार पर भी सुसाइड नोट लिखा मिला है। साथ ही युवक के पास से पुलिस ने 60 पेज की डायरी बरामद की है। जिसमें भी उसने महिला व 2 अन्य पुलिस कर्मियों के बीच संबंध होने के बारे में लिखा है। साथ ही लिखा है कि वह उनके बारे में 6 माह से जानता था। उसे लगातार धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने इस संबंध में युवक के पिता के बयान पर तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है। 

पति को मारने की मिलती थी धमकी:किरण
दीपक की पत्नी किरण ने बताया कि उसके पति कहते थे कि उसे सुरेश, ऊषा व अरविंद से खतरा है। वह कहते थे कि वह उसे एक्सीडैंट में मरवाने की धमकी देते हैं। वह उनके रिलेशन के बारे में जानता है। उनके पति कहते थे कि किसी कारण उनकी मौत होती है वह इसके जिम्मेदार होंगे। अजय मलिक, सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के पिता ने एक महिला व 2 व्यक्तियों पर उनके बेटे को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। तीनों दिल्ली पुलिस में कार्र्यरत हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।