गोहाना की अनाज मंडी में धान के रेट कम मिलने से किसानों में रोष(Video)

10/16/2018 4:32:18 PM

 गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना की अनाज मंडी में अबकी बार धान की फसल के कम भाव मिलने में किसानो में रोष बना हुआ है। मंडी में धान लेकर आने वाले किसानों की माने तो अबकी बार पहले से कम भाव उनको उनकी फसल का मिल रहा है। इतना ही नहीं पिछले महीने हुई बेमौसमी बारिश ने पहले ही किसानो की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और मंडी में कम भाव मिलने से किसानों की भारी नुकशान हो रहा है। जिसके चलते किसानों को अब खेती करना घाटे का सौदा साबित होता जा रहा है।

किसानों ने बताया ने बताया कि उनकी लागत भी पूरी नहीं हो रही और ऊपर से पेट्रोल व् डीजल के भाव लगातार बढ़ते जा रहे है। किसानों को खेती करना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। पिछले साल उनकी 1121 धान के भाव 35 सौ तक बिके थे लेकिन अबकी बार 25 सौ से 27 सौ तक बिक रहे है और अबकी बार फसल में बीमारी व् बारिश से उनकी फसल ख़राब होने की वजह से उनकी फसल भी खेतों से कम निकल रही है। जिससे उनका भारी नुकसान हो रहा है।

इतना ही नहीं, किसानों ने बताया कि मंडी में प्रशासन की तरफ से किसानों के लिए किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं कर रखी। न तो मंडी में पानी की व्यवस्था है और न ही ठहरने की। ऊपर से अगर बारिश हो जाती है तो फसल को बचाने के लिए मंडी में प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नहीं है। जो फसल पिछले साल खेतों में 60 से 70 मन निकलती थी अबकी बार वो फसल 35 से 40 मन ही निकल रही है। अगर मंडी में फसल कम आएगी तो उनको भी मिलने वाला कमीशन कम मिलेंगे।

गोहाना मार्कीट कमेटी के सचिव संदीप लोहान ने बताया कि पीआर दान की सरकारी खरीद मंडी में की जा रही है लेकिन अबकी बार बारिश की वजह से पिछले सीजन लेट चल रहा है। मंडी में अबकी बार धान की आवक भी काम आई है। किसानों को मंडी में किसी तरहे की कोई परेशानी नहीं आने दी जा रही। पानी से लेकर लाईट व किसानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। 

Rakhi Yadav