गोहाना में बदमाशों के हौसले बुलंद, घरों के बाहर की हवाई फायरिंग(VIDEO)

8/16/2018 12:45:49 PM

गोहाना(सुनील जिंदल):  गोहाना में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। यहां मदीना गांव में बदमाशो ने दो मकानों के बाहर हवाई फायरिंग की। इस दौरान उन्होंने दस से बारह राउंड फायर किए। बदमाश स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आये थे। जिसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने ग्रामीणों के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोहाना मदीना में पिछले कई साल से कई पक्षों में आपसी रंजिस चली आ रही है। जिसके चलते गांव के कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों की माने तो रात करीब एक बजे एक स्विफ्ट गाड़ी में चार से पांच युवक गांव में आये। पहले बाल्मीकि बस्ती में संजय के मकान पर फायरिंग की। बाद में संजय के मकान के पास जगदीश   के मकान के पास फायरिंग कर दी।

इतना ही नहीं, बदमाश गांव में कई स्थानों पर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वही इस मामले में बरोदा थाना के एसएचओ वीरभान सींग ने बताया कि गांव में फायरिंग की सुचना मिली थी। मौके पर पुलिस ने दस से ज्यादा खाली गोलियों के खोल भी बरामद किए है।  

 

Rakhi Yadav