लिंग जांच मामले में निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर गिरफ्तार, लैब टेक्नीशियन ने रिमांड पर खोला  पोल

3/2/2023 11:57:02 PM

रेवाड़ी(महेन्द्र भारती): भ्रूण लिंग की जांच मामले में रिमांड के दौरान टेक्नीशियन ने एक निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर का नाम बताया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वहीं डीएसपी सुभाष चन्द ने कहा कि 23 फरवरी को भ्रूण लिंग जांच मामले में अल्ट्रासाउंड पर रेड कर लैब टेक्नीशियन पवन व उसके दोस्त वेद प्रकाश को डिकॉय पेसेंट को भेज कर काबू किया गया था। अदालत में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिया गया। जिसमें उसने महिला डॉक्टर को शामिल के बारे में बताया। जिसके बाद आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

               (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma