पहले किया रेप, फिर कर दी हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम(VIDEO)

1/16/2020 5:17:05 PM

रोहतक(दीपक): हरियाणा के रोहतक में कुछ दिन हुई महिला की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला की रेप के बाद हत्या की गई थी। पैसे के लेन देन को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया था। इस वारदात किसी और ने नहीं बल्कि लिव-इन रिलेशन में रहने वाला एक युवक और उसके साथी ने अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 



मामला रोहतक के सांपला कस्बे का हैं। जहां बीती 11 जनवरी की रात को महिला की हत्या कर दी गई। 12 जनवरी को सांपला थाना पुलिस को सूचना मिली कि संपला में एक महिला की डेड बॉडी घर में पड़ी हुई है। जिसके सिर में चोट के निशान है। घटना की सूचना महिला की बेटी को दी गई। तो बेटी ने बताया कि मनजीत नाम का युवक महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रहता है और उसी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने मनजीत नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब मनजीत से पूछताछ की तो सामने निकल कर आया कि उसका साथी सुनील भी इस हत्या की वारदात में शामिल है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

सांपला थाना डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया की महिला वह मंजीत के अवैध संबंध थे और पैसे का लेनदेन भी था। घटना की रात मंजीत व उसका साथी सुनील महिला के घर पर पहुंचे। इस दौरान पैसे के लेन देन के चलते इनका झगड़ा भी हुआ। यही नहीं मंजीत व सुनील ने महिला के साथ रेप भी किया और उसके बाद सिर में चोट मारकर बेहोशी की हालत में गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Edited By

vinod kumar