शराब के नशे में महिला यात्रियों के साथ कर रहे थे छेड़छाड़, GRP ने पकड़ा तो जमाई धौंस

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2019 - 11:14 AM (IST)

अम्बाला छावनी (हरिंद्र): शराब के नशे में देहरादून निवासी 2 लोग महिला यात्रियों के साथ छेड़छाड़ व गाली-गलौज कर रहे थे। सूचना मिलते ही जब जी.आर.पी. मौके पर पहुंची तो उन्हें भी पहुंच का हवाला देते हुए अपशब्द बोल दिए। जी.आर.पी. ने शांति व्यवस्था कायम रखते हुए दोनों को हिरासत में लिया। जब दोनों को सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाने के लिए लाया गया तो यहां भी वह ड्यूटी डाक्टर से उलझ गए। जी.आर.पी. ने दलजीत सिंह व पंकज कुमार शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

छावनी रेलवे स्टेशन चारों तरफ से खुला हुआ है। स्टेशन पर 24 घंटे अनजान व शराबी किस्म के लोग घूमते रहते हैं जो जानबूझकर यहां यात्रियों को परेशान करने से गुरेज नहीं करते। ऐसा ही नजारा शनिवार दोपहर प्लेटफार्म 2 पर बुक स्टॉल के नजदीक देखने को मिला। यहां 2 व्यक्ति शराब के नशे में माहौल तो खराब कर ही रहे थे, लेकिन यहां खड़ी कुछ महिला यात्रियों से भी गाली-गलौज करते हुए परेशान कर रहे थे। 

सूचना के बाद जब जी.आर.पी. एस.आई. नरेश कुमार व ए.एस.आई. सत्यवीर मौके पर पहुंचे और शराबियों को समझाने की कोशिश की तो वह अपनी पहुंच का हवाला देते हुए उनसे भी उलझ गए। जी.आर.पी. ने तुरंत इसकी जानकारी अन्य कर्मचारियों को दी। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को काबू किया गया। इसके बाद जब उन्हें मैडीकल जांच के लिए छावनी सिविल अस्पताल में लाया गया तो यहां भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और अस्पताल में भी धौंस जमाने का खेल जारी रहा। ड्यूटी डाक्टर ने जब दोनों को रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा तो दोनों आरोपियों ने डाक्टर के साथ भी दुव्र्यवहार कर दिया। दोनों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया है और दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static