पटरी पर मिला भ्रूण, टांग सहित कई अंग गायब

3/7/2022 11:27:19 AM

जींद : हांसी ब्रांच नहर रेलवे पुल के निकट शनिवार सुबह पटरी पर भ्रूण मिला है। भ्रूण को कुत्तों ने नोंचा हुआ है और भ्रूण की टांग सहित कई अंग गायब हैं। इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शनिवार सुबह जब लोग नहर पटरी पर सैर करते हुए रेलवे पुल के निकट से गुजर रहे थे तो उन्हें भू्रण दिखा। पेट की अंतड़ियां व अन्य अंग बाहर निकले थे। भ्रूण के अंग पूरी तरह विकसित हो चुके थे। पुलिस के अनुसार भ्रूण लगभग 12 सप्ताह का लग रहा है। खुर्द बुर्द करने के लिए भ्रूण को पटरी पर फेंक दिया गया। भ्रूण को पुलिस ने कब्जे में ले नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भ्रूण की दशा को देखते हुए पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। भ्रूण मिलने का यहा दूसरा मामला है। पहले इसी सप्ताह शुगर मिल के पास झाड़ियों में एक लड़की का भ्रूण मिला था।

 

 

Content Writer

Isha