बेरहम मां की काली करतूत, खाली प्लॉट में फेंका भ्रूण

4/17/2017 12:49:09 PM

फतेहाबाद (गौतम तारीफ):फतेहाबाद के टोहाना इलाके के रेलवे रोड स्थित पंजाब नैशनल बैंक के सामने लड़की का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। ये भ्रूण चार-पांच महीने का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक कुत्ता उसे ब्रह्माकुमारी आश्रम के नजदीक स्थित खाली प्लाट से उठाकर जीत ऑटोमोबाइल के पास पड़े खाली प्लाट में फेंक कर चला गया। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शहरवासी मनी ने बताया कि वे रेलवे रोड स्थित रेहड़ी पर बर्गर खा रहे थे। उन्होंने देखा कि एक कुता भ्रूण को उठाकर ले जा रहा है। तभी उन्होंने कुते को भगा दिया और वह भ्रूण को दूसरे खाली प्लाट में छोड़कर चला गया। सूचना मिलने पर शहर प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाकर देखा लगभग 4 माह का लड़की का भ्रूण मिला, उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।