Fatehabad: नागरिक अस्पताल के बाथरूम में मिला 6 महीने के बच्चे का भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस (VIDEO)

11/22/2023 12:32:48 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के बाथरूम में 6 महीने के नवजात का भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। सुबह अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की नजर पड़ी तो अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई। मौके पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। नवजात के भ्रूण को बाथरूम से निकाल कर पोस्टमार्टम किया जा रहा है। यह भ्रूण लड़के का बताया गया है। नागरिक अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana