धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में फिर इंसानियत हुई शर्मसार, कुत्तों से नोंचा भ्रूण बरामद(VIDEO)

6/15/2018 5:10:34 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र एक बार फिर से कलंकित हुई, जब गांव बारना में कुत्तों से नोचा भ्रूण मिला। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। चारों ओर यही चर्चा थी कि ये कौन सी बेरहम, निर्मम मां है जिसने भ्रूण को कुत्तों से जाने के लिए फेंक दिया। फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया है।



जानकारी के मुताबिक, गांव बारना में एक नवजात शिशु को किसी अज्ञात ने गांव के बाहर फेंक दिया। और कुत्तों ने उस को नोच-नोच कर खाया। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन अभी खोजबीन में जुटा हैं।

जांच अधिकारी के मुताबिक, कुत्तों ने नवजात शिशु को इतना नोचा है कि यह बताना भी मुश्किल है कि बच्चा लड़का है या लड़की। लेकिन जिस तरह की घटना आज तड़के गांव बारना में सामने आई है उससे हर कोई सन्न है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Shivam