कंबल बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

3/21/2023 1:03:31 PM

पानीपत (सचिन शर्मा) : मंगलवार सुबह शहर के एक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक व फायर ब्रिगेड को दी। शहर के देशराज कॉलोनी स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। फिलहाल अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आसपास के लोगों को वहां से हटा दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के देशराज कॉलोनी में कृष्णा वूलटैक्स नाम की एक फैक्ट्री थी। जहां दरी व कंबल बनाने का काम होता था। बताया जा रहा है कि ये आग संदिग्ध परिस्थितियों में उठी चिंगारी के कारण लगी है। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान फैक्ट्री में कोई मौजूद नहीं था। हालांकि मजदूर आना शुरू ही हुए थे कि फैक्ट्री आग की भेंट चढ़ गई। फिलहाल इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Editor

Mohammad Kumail