मामूली बात के लेकर छात्राओं में हुआ झगड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

5/27/2022 9:55:32 PM

रेवाड़ी(महेंद्र): रेवाड़ी बस अड्डे पर लड़कियों के 2 गुटों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लड़कियों एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ और मुक्के बरसा रही हैं। वहीं कुछ छात्राएं दोनों को छुड़ाने की कोशिश कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 18 स्थित गर्ल्स कॉलेज में पढ़ने वाली दो छात्राओं के बीच आज सुबह क्लास रूम में सीट पर बैठने को लेकर एक विवाद हुआ था। इसे लेकर दोनों एक दूसरे से काफी गुस्सा थी। इसके बाद दोनों छात्राएं अन्य साथियों के साथ घर जाने के लिए दोपहर बाद बस स्टैंड पर पहुंचीं। बस स्टैंड पर भी उनके बीच फिर से तू-तू मैं-मैं हो गई। इसके बाद एक लड़की शिकायत करने बस स्टैंड चौकी पहुंच गई। बात इतनी बढ़ी गई कि जब लड़की उसे बुलाने पहुंची तो दोनों के बीच हाथापाई हो गई। देखते ही देखते दोनों लड़कियों में थप्पड़-मुक्के चले। इस बीच उनके गुट की दूसरी छात्राओं ने भी हाथ साफ कर दिया। काफी  हंगामा होता देख बस स्टैंड चौकी इंचार्ज राजेंद्र और एचसी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों छात्राओं को अलग किया।

भीड़ ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

बस स्टैंड पर लड़कियों के गुट के आपस में भिड़ने के बाद काफी भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल लोगों ने लड़कियों को छुड़ाने की बजाय वीडियो बनाना शुरू कर दिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बस स्टैंड चौकी इंचार्ज राजेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों छात्राओं के बीच मामूली सी बात पर झगड़ा हुआ था। जैसे ही झगड़े का पता चला तुरंत बाद दोनों को अलग-अलग कर दिया। साथ ही उनके अभिभावकों को बुलाकर दोनों को समझाया गया। दोनों कॉलेज की स्टूडेंट हैं, उनके बीच कॉलेज में ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 



 

 

 

 

 

Content Writer

Vivek Rai