पुरानी रंजिश को लेकर 2 गुटों में खूनी संघर्ष

3/21/2017 2:39:47 PM

सिरसा(सतनाम सिंह):सिरसा के बरनाला रोड स्थित जे.सी.डी. कॉलेज के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर 2 गुटों में झगड़ा हो गया, जिसमें गोली चलने और तेजधार हथियारों से  2 छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यहां पर उन्हें तलवार और कापा जैसे तेजधार हथियार मिले हैं और सड़क पर खून भी बिखरा हुआ है। इस घटना में फायरिंग भी हुई है, जिसमें छर्रे लगने से 2 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।