पुलिस की मौजूदगी में दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुई मारपीट, फैसला करने के लिए बुलाए थे दोनों पक्ष

12/23/2020 9:21:34 AM

गुरुग्राम (मोहित):  गुरुग्राम से एक बेहद शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसे सुनकर शायद आम लोगों का हरियाणा पुलिस पर से विश्वास उठ जाए। यहां पुुलिस थाने मे ही दबंगो का कहर देखने को मिला। थाने में पुलिस की मौजूदगी में दुष्कर्म पीड़िता के साथ  मारपीट की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के आरोपी के परिजनों ने  रेप पीड़िता के साथ मारपीट की है। वीडियो में देखा जा रहा है कि रेप पीड़िता के साथ मारपीट हो रही और पुलिस बनी  मूकदर्शक बनी हुई है। ा

जानकारी के अनुसार पुलिस थाने में दुष्कर्म की इन्वेस्टिगेशन के दौरान दोनों पक्षो को बुलाया गया था, लेकिन  दुष्कर्म पीड़िता ने किया फैसला करने से मना तभी आरोपी पक्ष की महिलाओं ने पीड़िता के साथ दिनदहाड़े थाने में मारपीट की। घटना बीते रविवार यानी 20 दिसंबर की दोपहर की बताई जी रही है। गुरुग्राम के सदर थाने में ये शर्मनाक हुई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।

Isha