पुलिस बूथ के सामने सरेआम 'गुंडागर्दी', लड़की से छेड़छाड़ पर 2 गुटों में हुआ विवाद(Video)

12/4/2017 6:59:36 PM

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): हरियाणा में आए दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इन्हें कानून की भी खौफ नहीं रहा है। फतेहाबाद में फिर पुलिस बूथ के सामने सरेआम 'गुंडागर्दी' का लाइव वीडियो सामने आया है। दरअसल लड़की के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर 2 गुटों के बीच विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों ने 100 नंबर पर फोन किया लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची गुंडागर्दी करने वाले मौके से फरार हो गए थे।

वहां मौजूद लोगों ने इस गुंडागर्दी का वीडियो बना लिया। पूरा मामला जब पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उनका कहना था कि मौके पर गए पुलिसकर्मियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।  

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लड़की को लेकर युवकों के 2 गुटों के बीच विवाद हो रहा था और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। उसने बताया कि उसने दोनों गुटों के लड़कों को  छुड़वाया और पुलिस को 100  नंबर पर सूचना दी लेकिन पुराना बस स्टैंड चौकी के सामने हुए इस झगड़े की सूचना पर यहां पुलिस नहीं पहुंची।

काफी देर बाद एक पीसीआर आई लेकिन तब तक गुंडागर्दी करने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस शहर में बढ़ रही गुंडागर्दी को रोकने में नाकाम दिख रही है। इस तरह के कई मामले पुलिस के सामने आ चुके हैं।