लड़की से छेड़छाड़ करने पर दो पक्षों में चले ईंट व पत्थर, 6 लोग घायल(video)

3/9/2018 4:28:35 PM

गुहला चीका(जेबी गोयल): वार्ड नंबर 17 डेहा बस्ती में लड़की से छेड़छाड़ मामले में आज दो पक्षों में जमकर ईंट अौर पत्थर चले। दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गुहला में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्थर बरसाने वालो पर लाठीचार्ज किया वहा  से पत्थर बरसाने वाले अधिकतर लोग फरार हो गए, लेकिन कुछ युवकों को पुलिस ने काबू कर लिया। 

बस्ती का दौरान करने पर डेहा पक्ष की महिलाएं मामो, मखनी, रीना, सुमन ने बताया कि बुधवार की शाम को उनका लड़का अपनी पत्नी के साथ बाजार की तरफ जा रहा था तो गली में ही सपेला समाज के कुछ युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनाव हो गया था। इन महिलाओं ने बताया उसी बात से खिन्न सपेला समाज के दर्जनों युवकों ने आज उनके घरों पर ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया और उनके पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

दूसरी तरफ सपेला समाज की महिलाओं ने भी बताया कि डेहा समाज के लोगों ने बीना बात के उनके घरों पर पत्थर बरसाए हैं जिसके चलते उनके कई सदस्य घायल हो गए हैं। पुलिस इस हमले में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए मामले की जांच कर रही है।