अंबाला में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की, हरियाणा की सीमा में नहीं कर पाए एंट्री

9/20/2020 4:20:37 PM

अंबाला(अमन): कृषि विधेयकों को लेकर हरियाणा मेें सियासत पूरी तरह से गरमाई हुई है। आज प्रदेशभर में किसानों ने प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर किया वहीं किसानों ने दिल्ली के लिए भी कूच की। अंबाला चंडीगढ़ हाइवे पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पंजाब की तरफ से पहुंचे  थे जहां अंबाला पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर केनन का इस्तेमाल किया ।



इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस के साथ हल्की धक्का मुक्की भी करते नजर आए, लेकिन फिलहाल तक पुलिस ने उन्हें हरियाणा की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया ।बता दें यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान जैसे ही दिल्ली की तरफ बढ़ने लगे पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस ने पहले ही वहां बेरिकेट्स लगाए थे। रैैैैली में शामिल लोग आगे बढ़ने लगे। इस पर पुलिस ने उन पर पानी की बौछार छोड़ दी। 

Isha