हरियाणवी कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में बनेगी फिल्म सिटी : सी.एम. खट्टर

1/16/2021 10:56:33 AM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में फिल्म सिटी खोलने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके लिए 50 से 100 एकड़ तक भूमि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तर पर हर साल एक अवार्ड दिया जाएगा और कला के प्रोत्साहन के लिए हरसंभव सहायता भी दी जाएगी। 

गौरतलब है कि पब्लिसिटी सैल के ओ.एस.डी. गजेंद्र फोगाट के नेतृत्व में हरियाणवी लोक कलाकारों के एक समूह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिसमें गायक के अलावा, स्क्रिप्ट राइटर तथा टीम के प्रत्येक सदस्य को शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री से जिन लोक कलाकारों ने मुलाकात की उनमें मासूम शर्मा, कवि सिंह, रामकेश जीवनपुरिया, सुरेंद्र रोमियो, राजू पंजाबी, नवीन, बिंदू दनौदा, इंदु फौगाट, प्रहलाद, शीनम, निधि  शर्मा, वीरू गौड़, सुभाष फौजी, विकास सिंगरोहा, ऋषिराज, मकेश जाजी प्रमुख है। 

Manisha rana