‘फिल्म सिटी सैलानियों के लिए होगा बेहद आकर्षण का केंद्र’

3/29/2021 12:27:43 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा सरकार प्रदेश के टूरिज्म को बढ़ाने के लिए कई अहम कदम उठा रही है जिसमें पिंजौर में बनने वाली फिल्म सिटी भी एक महत्वपूर्ण कदम है। यह फिल्म सिटी बेहद खूबसूरत होगी। जो हिमाचल जाने वाले सभी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।

इस बारे में पंचकूला के विधायक एवं विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता से पंजाब केसरी ने बातचीत की जिसमें उन्होंने बताया कि किसी भी शहर के विकास के लिए फिल्म सिटी का आना काफी महत्वपूर्ण कदम है। इस फिल्म सिटी को बेहद खूबसूरत बनाया जाएगा जिससे उसके टूरिज्म को पंख लगेंगे और मोरनी जोकि पिंजौर के साथ सटा बेहद खूबसूरत क्षेत्र है, एक शानदार हिल एरिया है और इसके आसपास बहुत से पर्यटन स्थल हैं। 

उन्होंने कहा कि पंचकूला में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 साल का महत्वपूर्ण समय बिताया और उन्हें एक-एक चीज की यहां के बारे में जानकारी है। सिद्ध पीठ माता मनसा देवी का पावन स्थल भी यहां स्थित है और उनके प्रति प्रधानमंत्री की अटूट आस्था रही है।   

Content Writer

Shivam