फाईनेंस कंपनी के कर्मचारी को अज्ञात ने मारी गोली, सीसीटीवी में कैद वारदात (VIDEO)

5/12/2018 11:15:38 PM

पिहोवा(पुनीत संगर): पिहोवा के मुथूट फिनकॉर्प फाईनेंस कंपनी के कार्यालय में एक अज्ञात युवक ने कर्मचारी को गोली मार दी। इस घटनाक्रम की सारी गतिविधियां कार्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। गोली लगने से घायल कर्मचारी को पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।



जानकारी के मुताबिक, पिहोवा के अम्बाला रोड पर मुथूट फिनकॉर्प की ब्रांच में दोपहर 2 बजे क्लर्क पद पर तैनात संदीप अपनी सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान हाथ में एक बैग लिए एक नकाबपोश युवक अंदर दाखिल हुआ। संदीप ने उसे मुंह से पकड़ा हटाने के लिए कहा। उसने इस बात को अनसुना कर संदीप से पूछा कि मैनेजर कहां है।

संदीप ने कहा कि मैनेजर बाहर होंगे। इतना सुनकर वह कैबिन की दूसरी तरफ आ गया और कहने लगा कि सोना निकाल कहां रखा है। संदीप ने कहा कि मेरे पास कुछ नहीं है, सोना मैनेजर के पास रखा है। इतने में बदमाश ने संदीप की बाजू पर गोली मार दी। जब तक वह संभलता उसने एक गोली पीठ में मार दी।

कस्टमर के आने पर भागा बदमाश
इतने में एक कस्टमर ब्रांच के अंदर आ गया। जिसे देख बदमाश फरार हो गया। घायल संदीप भी उसके पीछे भागा लेकिन गोली लगी होने के कारण उसे पकड़ नहीं सका। इसके बाद आरोपी बुलेट बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।

वहीं घायल अवस्था में संदीप को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। संदीप की हालत सही है, उसने पुलिस को भी बयान दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले की जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Shivam