यमुना में डूबे 2 चचेरे भाइयों के 24 घंटे के बाद शव बरामद

7/10/2017 3:35:07 PM

सोनीपत(पवन राठी):गुरु पूर्णिमा को यमुना पर डूबकी लगाते समय डूबे दो चचेरे भाईयों के शवों को 24 घंटे बीत जाने के बाद ग्रमीणों और सरकारी गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि सोनीपत के चंदौली गांव के रहने वाले विनीत और विनितम जोकि चचेरे भाई हैं, दोनों की उम्र लगभग 13 से 14 साल है। दोनों अपने ताऊ के लड़के के साथ पूर्णिमा स्नान के लिए गांव के पास बने यमुना के तट पर गए थे। उनका बड़ा भाई आशीष उन्हें स्नान कराने के बाद उन्हें तट पर बैठा दिया था और स्वयं पूजा करने लग गया, लेकिन तभी दोनों खुद ही यमुना में डुबकी लगाने के लिए चले गए और वहां तेज़ धारा में बह गए। 

हालांकि जब आशीष ने इसकी सूचना ग्रामीणों की दी तो गांव से आए युवाओं ने दोनों को ढूढ़ने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें ढूढ़ने में कामयाब नहीं मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस अौर गोताखोरों ने उन्हें ढूढ़ने का प्रयास किया था। बताया जा रहा है कि दोनों यमुना में बने गड्डे में फंस गए थे और दोनों की मौत हो गई थी। आज 24 घंटे बीत जाने के बाद ग्रमीणों और सरकारी गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला लिया गया है।