रिश्ते हुए तार-तार, 20 साल के बेटे ने मां को बनाया हवस का शिकार

10/3/2017 10:34:15 AM

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक): फरीदाबाद में मां बेटे के रिश्तो को तार-तार करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां एक 20 वर्षीय लड़के ने अपने ही सौतेली मां के साथ जबरन बलात्कार कर इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। 

सौतेले बेटे के खिलाफ करवाई FIR दर्ज 
रेप पीड़िता मां ने अपने सौतेले बेटे के खिलाफ FIR दर्ज कराते हुए सारी बात बताई और कहा कि आरोप की उम्र तक़रीबन 20 वर्ष हैं और उसकी शादी लगभग 7 साल पूर्व हुई थी। यह उसके पति की दूसरी शादी हैं और उसका पति रिक्शा चलाता हैं। उसका कहना हैं कि उसके पति की पहले पत्नी की मौत हो चुकी हैं और उसके 3 बच्चे हैं जिनमें से दो बच्चे बाहर रहते हैं और इन में से एक लड़का शिवम जिसकी उम्र तक़रीबन 20 हैं वह मेरे साथ रहता हैं। 

4 महीने पहले भी किया था मां के साथ बलात्कार
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उसने उसके साथ तक़रीबन 4 महीने पहले घर में ही जबरन बलात्कार किया जब उसने उसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद बीते 30 सितंबर की रात को उसका पति घर से बाहर गया हुआ और वह अपने कमरे में अकेली सो रही थी। उस वक़्त रात के तक़रीबन साढ़े ग्यारह बज रहे थे। उसका सौतेला बेटा शिवम उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया। इस दौरान उसने चिल्लाने की कोशिश की तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया।

पीड़िता की शिकायत हुआ मामला दर्ज
वही पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी सौतेले बेटे के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 376,323,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर, आरोपी शिवम् को गिरफ्तार कर लिया हैं। जिसे अदालत में पेश कर आगे की कारवाही की  जाएगी।