हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फायर व एमरजेंसी सेवाओं को मिलेंगे 26 नए आधुनिक वाहन
punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 09:52 AM (IST)
चंडीगढ़: हरियाणा में आगजनी और अन्य आपातकालीन घटनाओं से तेजी से निपटने के लिए फायर व एमरजेंसी सेवाओं को जल्द ही 26 नए वाहन मिलेंगे। इन वाहनों की खरीद को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। करीब 2.92 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे जाने वाले ये वाहन अगले अ दो महीनों में विभाग को उपलब्ध करा दिए जाएंगे और इन्हें जरूरत के अनुसार विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा।
यह फैसला राजस्व, आपदा प्रबंधन व स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई विभागीय हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा भी मौजूद रहीं। बैठक में बताया कि खरीदे जाने वाले वाहनों में यूटिलिटी व्हीकल, रिकवरी वैन और कमांड एंड कंट्रोल व्हीकल शामिल हैं।
इन आधुनिक वाहनों के शामिल होने से आग लगने, सड़क हादसों और अन्य आपात स्थितियों में राहत व बचाव कार्य पहले से अधिक तेज और प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे। साथ ही फायर विभाग की संचालन क्षमता भी मजबूत होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
अब कोर्ट नहीं जाएंगे सरकारी अधिकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी गवाही; हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला