(Pics) धुआं-धुआं हुआ सिरसा अस्पताल: बिजली पैनल में लगी आग, जांबाज SHO और जनता ने मिलकर टाला हादसा

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 01:36 PM (IST)

सिरसा(ब्यूरो): हरियाणा के सिरसा स्थित सामान्य नागरिक अस्पताल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के मुख्य बिजली पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और करोड़ों की संपत्ति को नुकसान होने से बचा लिया गया।

PunjabKesari
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद ट्रैफिक SHO धर्म चंद ने मोर्चा संभाला। उन्होंने अस्पताल के सजग स्टाफ और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
PunjabKesari

अस्पताल में रखे अग्निशमन उपकरणों (Fire Extinguishers) का तुरंत इस्तेमाल किया गया, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बिना देरी किए मौके पर पहुँचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया।

PunjabKesari

बिजली पैनल में लगी आग के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई, जिसे ठीक करने के लिए तकनीकी टीम को बुलाया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static