नींद में आई आफत: देर रात कमरे में एलपीजी सिलेंडर से लगी आग, 4 युवक गंभीर रूप से झुलसे

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 12:51 PM (IST)

अम्बाला: अम्बाला के साहा इलाके में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ एक कमरे में एलपीजी सिलेंडर से अचानक आग लगने के कारण चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) रेफर कर दिया गया है।

नींद में लगी अचानक आग
जानकारी के अनुसार, कुलदीप, अनुज, प्रदीप और सत्यम यादव एक ही कमरे में सो रहे थे। देर रात अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव (Gas Leakage) होने के कारण आग भड़क उठी। आग इतनी तेज़ी से फैली कि युवकों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और चारों इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। कमरे से चीख-पुकार और मदद की आवाज़ें सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया और झुलसे हुए युवकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसा सिलेंडर से गैस रिसाव या किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static