Rohtak की सेक्टर-3 और 4 की मार्केट में आग का तांडव, मौके पर मची अफरा-तफरी, दमकल की 5 गाड़ियां जुटीं

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2026 - 04:50 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : शहर के सेक्टर-3 और सेक्टर-4 की मार्केट में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मार्केट की एक इमारत के टॉप फ्लोर पर लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और दूसरी मंजिल तक फैल गई।

वहीं मौके पर आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। घटना के बाद मार्केट में मौजूद दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मच गया तथा आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बता दें कि अभी तक आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।वहीं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरु कर दिए हैं।     

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static