बंद मकान में अज्ञात कारणों के कारण लगी आग, नगर में मची अफरा-तफरी

11/6/2019 10:34:14 AM

भिवानी (ब्यूरो) : शहर के जवाहर नगर में मंगलवार दोपहर अचानक एक बंद मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस आग को देखकर जवाहर नगर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बाद में फायरब्रिगेड की गाड़ी ने आकर आधे घंटे में इस आग पर काबू पा लिया। इस बारे में जवाहर नगर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि यहां एक मकान कई सालों से बंद पड़ा है।

उन्होंने बताया कि इस मकान में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। इस पर दमकल कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे में इस आग पर काबू पा लिया। नरेश ने बताया कि इस आग के चलते एकबारगी उनके मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया था। मगर आग पर काबू पाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। 

Isha