धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के रिहायशी कॉलोनियों में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे लोग

12/15/2022 9:18:55 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में रिहायशी कॉलोनियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दौरान दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन आग लगने के कारणों को पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि इस आग में कोई भी जान-माल की हानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की नाक तले केमिकल,तेजाब, पेंट कबाड़ी इत्यादि का काम धड़ल्ले से चल रहा है। इसकी शिकायत कॉलोनी वासियों ने कई बार दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं दूसरी ओर केमिकल का व्यवसाय करने वाले मकान मालिक का कहना है कि आग लगने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते ही उस पर काबू पा लिया गया है।

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की दुख भंजन कॉलोनी में लगी हुई आग से प्रशासन को सबक लेना चाहिए कि रिहायशी इलाकों में इस तरह से अवैध रूप से चल रहे व्यवसाय पर नकेल कसना चाहिए। वरना कोई अनहोनी हो सकती है।

    (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)             

 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma