सोनीपत की फैक्ट्रियों में भीषण आग के बाद सर्च अभियान जारी, 3 शव मिले(Video)

3/18/2018 1:35:53 PM

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी नंबर 291, 92 और 93 में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि फैक्टरी में काम कर रहे 6 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। वहीं फैक्टरी में सर्च अभियान के दौरान छत पर एक मजदूर का शव मिला। शव पूरी तरह से जल चुका है जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। इसके अलावा दूसरे कमरे में भी दो शव मिले। शव पूरी तरह से जल चुके हैं उनकी सिर्फ हड्डियां ही मिली है।

शव बच्चों के होने की आशंका जताई जा रही है। आग में झुलसे मजदूरों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। कई मजदूरों ने दीवार के कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि अभी भी फैक्टरी में सर्च अभियान जारी है अौर कई मजदूर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। तीनों फैक्ट्रियों में पेंट बनाने का काम किया जाता है। 
 
आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची अौर आग पर काबू पाने में जुट गई। दिल्ली और पानीपत से फायर ब्रिगेड की गाड़िया मंगाई गई हैं। फैक्टरी में आग लगने से आस-पास की फैक्टरियां भी इसकी चपेट में आ गई। आग लगने के बाद पैक्टरी मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है। 

तहसीलदार समेत डीएसपी पुलिस दलबल मौके पर पहुंचे और हादसे स्थल पर राहत बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

Punjab Kesari