आग का गोला बनी प्लास्टिक फैक्ट्री, काबू पाने का किया जा रहा प्रयास

12/8/2019 5:25:47 PM

मानेसर(राजेश): गुरुग्राम के मानेसर इलाके में एक फैक्ट्री आग लग गई। यह आग मानेसर सेक्टर 8 में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी है। पिछले आधे से फैक्ट्री में आग का तांडव जारी है। आग को बुझाने का  प्रयास किया जा रहा है। दमकल विभाग की आठ गाडिय़ां मौके पर मौजूद हैं, लेकिन आग इतनी भयानक है कि अभी तक काबू नहीं हाे पाई है। 


Edited By

vinod kumar