रसोईघर में आग, हजारों का नुक्सान

1/20/2017 5:13:23 PM

सिरसा (कौशिक):स्थानीय खन्ना कालोनी में सिलैंडर की गैस पाइप लीक होने के कारण रसोईघर में आग लग गई। आग लगने से रसोईघर में रखा सारा सामान जल गया। रसोईघर का सामान जलने से हजारों रुपए का नुक्सान हुआ है। आग की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग काबू पाया। आगजनी के कारण रसोईघर में रखा सामान जलकर राख हो गया। 

 

जानकारी के मुताबिक खन्ना कालोनी की गली नं. 1 में बीती देर सायं एक मकान में गैस सिलैंडर की पाइप लीक थी। जैसे ही महिला ने गैस चलाने के माचिस जलाई तो आग लग गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आगजनी की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मकान मालिक के मुताबिक रसोईघर में रखा सारा सामान जल गया। आगजनी से हजारों रुपए का नुक्सान बताया जा रहा है।