शरारती तत्वों के हौसले बुलंद, पुलिस बूथ को किया आग के हवाले

7/13/2017 2:47:36 PM

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक):फरीदाबाद में शरारती तत्वों के हौसलें इतने बुलंद हो चुके हैं कि पुलिस के बूथ में भी आग लगाने से गुरेज नहीं करते। ऐसे में आम जनता का क्या होगा। जानकारी के अनुसार रात को तिगांव रोड़ पर सेक्टर-2 के चौराहे पर बने पुलिस बूथ में कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। जिससे बूथ काफी हद तक जल गया।

पुलिसकर्मियों का कहना है कि जब वे अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर चले गए थे तब किसी ने बूथ पर आग लगाई। जब पुलिस कर्मी वहां पहुंचे तो बूथ को जला देखकर उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।