जूता फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर राख

5/25/2017 12:41:31 PM

बहादुरगढ़(प्रवीन धनखड़):बहादुरगढ़ के सैक्टर-17 में स्थित जूता फ़ैक्टरी में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद सुबह आग पर काबू पा लिया। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है। 

जानकारी के अनुसार एच.एच.आई.आई.डी.सी. के औद्योगिक लीला ट्रेडर्स में देर रात को आग लगी थी। आग लगने से फ़ैक्टरी में तैयार सामान एंव कच्चा माल भी जल कर राख हो गया। आग की शुरुआत सबसे पहले हॉल से हुुई, फिर देखते ही देखते आग ने सारी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। 

इस दौरान मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड वालों की कई गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद सुबह जाकर आग पर काबू पाया। फ़ैक्टरी के कच्चे और पक्के माल की राख से दिन भर आग का धुंआ उठता रहा।

जूता बनाने के लिए रबड़ और रैक्सीन का इस्तेमाल किया जाता है। यह दोनों चीजें कैमिल के कारण आग को जल्दी पकड़ती है। जिसके कारण आग तेजी से फैलती गई। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।